Oskar Sala's 112th Birthday: कौन हैं ऑस्कर साला जिनकी याद में गूगल ने बनाया है डूडल

 Oskar Sala's 112th Birthday: कौन हैं ऑस्कर साला जिनकी याद में गूगल ने बनाया है डूडल


Oskar Sala's Birth Anniversary: इलेक्ट्रॉनिक संगीतकार और भौतिक विज्ञानी ऑस्कर साला की आज जयंती है।

Google खोलने पर आज आपको एक आर्टिस्टिक डूडल नजर आ रहा होगा। गूगल के आज के डूडल में एक शख्स म्यूजिक बनाता नजर आ रहा है। ये शख्स है इलेक्ट्रॉनिक संगीतकार और भौतिक विज्ञानी ऑस्कर साला (Oskar Sala)। Google ने जाने माने इलेक्ट्रॉनिक संगीतकार के 112वें जन्मदिन पर Google Doodle बनाकर उन्हें याद किया है। उनकी सबसे ज्यादा ख्याति 1959 में अल्फ्रेड हिचकॉक की ‘द बर्ड्स’ और रोजमेरी मूवी के लिए तैयार किए गए संगीत को लेकर हुई थी।


Amazon पर बिग ब्रैंड डे, बैग्स, सूटकेस पर 70% तक छूट |


साला जन्म से ही संगीत में डूबे हुए थे क्योंकि उनकी मां एनेमेरी (1887-1959) ने एक गायिका के रूप में काम किया था, और उनके पिता पॉल (1874-1932) एक नेत्र रोग विशेषज्ञ थे, जिन्होंने उनकी संगीत प्रतिभा को बढ़ावा दिया। ऑस्कर साला ने रिकार्डिंग स्टूडियो में बैठकर कई बेहतरीन संगीत और साउंड इफेक्ट तैयार किए थे। टीवी, रेडियो और फिल्मों के लिए तैयार किए गए उनके संगीत काफी मशहूर हुए।


14 साल की उम्र से बना रहे थे संगीत


14 साल की उम्र में साला ने वायलिन और पियानो पर रचनाएं और गीत बनाना शुरू किया। बाद में, उन्होंने ट्रौटोनियम में महारत हासिल की जिसने स्कूल में फिजिक्स एंड कंपोजिशन में उनके अध्ययन को और प्रेरित किया। इलेक्ट्रॉनिक संगीतकार ने मैथ्स और नेचुरल साइंस के अपने ज्ञान का और विस्तार करने के लिए बर्लिन विश्वविद्यालय में फिजिक्स का अध्ययन किया।


कई पुरस्कारों से किया गया सम्मानित


जर्मन संगीतकार और भौतिक विज्ञानी ने अपने काम के लिए कई पुरस्कार जीते हैं, कई साक्षात्कार किए, कई कलाकारों से मिले और उन्हें रेडियो प्रसारण और फिल्मों में सम्मानित किया गया है। साला ने 1995 में जर्मन म्यूजियम फॉर कंटेम्पररी टेक्नोलॉजी को अपना ट्रौटोनियम दान कर दिया था।

उन्होंने क्वार्टेट-ट्रौटोनियम, कॉन्सर्ट ट्रौटोनियम और वोल्क्स्ट्राटोनियम भी बनाया। साला के वोल्क्स्ट्राटोनियम को 1933 में बर्लिनर फनकॉसस्टेलुंग रेडियो एग्जीबिशन में जनता के सामने पेश किया गया था।

Post a Comment

0 Comments