IND vs WI: रविंद्र जडेजा के चोटिल होने के बाद राहुल द्रविड़ का मास्टर स्ट्रोक, नेट्स सेशन में ली 20 साल के लोकल गेंदबाज की मदद

 IND vs WI: रविंद्र जडेजा के चोटिल होने के बाद राहुल द्रविड़ का मास्टर स्ट्रोक, नेट्स सेशन में ली 20 साल के लोकल गेंदबाज की मदद



सीरीज के सभी तीन मुकाबले त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन स्टे़डियम में खेले जाने हैं। मगर वहां के खराब मौसम की वजह से भारतीय खिलाड़ियों ने अपना पहला नेट सेशन बंद दरवाजों में किया।

India vs West Indies के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आज यानि कि 22 जुलाई को खेले जाने वाले पहले मुकाबले से होगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर यह आ रही है कि उप-कप्तान रविंद्र जडेजा चोट के चलते बाहर हो सकते हैं। जडेजा के बाहर होने से टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन के साथ प्रैक्टिस पर भी बड़ा असर पड़ेगा। दरअसल, विपक्षी टीम के पास दो बाएं हाथ के स्पिनर है और उनके लिए बल्लेबाजों को तैयार करने के लिए जडेजा अहम भूमिका निभा सकते थे, मगर चोटिल होने की वजह से जडेजा ऐसा नहीं कर पाए। ऐसे में कोच राहुल द्रविड़ ने मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए 20 साल के लोकल क्रिकेटर की मदद ली। इस स्थानिय खिलाड़ी ने तकरीबन 30 मिनट भारतीय बल्लेबाजों को नेट प्रैक्टिस करवाई।


वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ODI रविंद्र जडेजा का खेलना मुश्किल, जानें वजह


बता दें, सीरीज के सभी तीन मुकाबले त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन स्टे़डियम में खेले जाने हैं। मगर वहां के खराब मौसम की वजह से भारतीय खिलाड़ियों ने अपना पहला नेट सेशन बंद दरवाजों में किया। इस दौरान यह 20 साल का खिलाड़ी भारतीय दल के साथ दिखा।

इस लोकल खिलाड़ी का नाम आमिल अली बताया जा रहा है। भारतीय नेट सेशन के दौरान कई बार राहुल द्रविड़ अली के साथ बातचीत करते हुए भी नजर आए।

जसप्रीत बुमराह, विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में टीम इंडिया के पास बेंच स्ट्रेंथ चेक करने का बढ़िया मौका होगा। सूर्यकुमार यादव अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे, वहीं श्रेयस अय्यर तगड़ी पारी खेलकर टीम में जगह पक्की करना चाहेंगे। देखना होगा कि इस सीरीज में शिखर धवन के साथ पारी का आगाज कौन करता है। ईशान किशन, शुभमन गिल या ऋतुराज गायकवाड़ को यह मौका मिल सकता है।

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में इन 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड पर होगी टीम इंडिया की नजरें, क्या धवन कर पाएंगे कमाल?


India vs West Indies ODI Schedule


22 जुलाई, पहला मैच, त्रिनिडाड, शाम 7:00 बजे से (भारतीय समय के मुताबिक)

24 जुलाई, दूसरा मैच, त्रिनिडाड, शाम 7:00 बजे से (भारतीय समय के मुताबिक)

27 जुलाई, तीसरा मैच, त्रिनिडाड, शाम 7:00 बजे से (भारतीय समय के मुताबिक)


India ODI Squad


शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, रविंद्र जडेजा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, ईशान किशन, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

Post a Comment

0 Comments