India vs South Africa 1st T20 Match Playing 11, Squad LIVE Updates:

 India vs South Africa, IND vs SA 1st T20 Match Squad, Players List, Playing 11, Pitch Report (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी-20 मैच 2022) LIVE Updates: आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम की कप्‍तानी ऋषभ पंत करेंगे जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान टेंबा बावुमा संभालेंगे। भारतीय टीम को सीरीज की शुरुआत से एक दिन पहले दो करारे झटके लगे। केएल राहुल और कुलदीप यादव चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। अब रिषभ पंत कप्तान और हार्दिक पांड्या टीम के उपकप्तान होंगे।

IND vs SA 1st T20I LIVE Streaming: आज कब और कहां देखें भारत-द.अफ्रीका पहला टी20 मैच, यहां क्लिक करके जानिए

बीसीसीआई ने ट्वीट करके जानकारी दी कि केएल राहुल दाएं तरफ ग्रोइन चोट के कारण आगामी सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं कुलदीप यादव को पिछली शाम नेट्स पर बल्‍लेबाजी करते समय दाएं हाथ में चोट लगी, जिसके कारण वो भी सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने इन खिलाड़‍ियों के विकल्‍प की घोषणा नहीं की है। बोर्ड ने ऋषभ पंत को सीरीज के लिए भारतीय टीम का कप्‍तान बनाया है जबकि हार्दिक पांड्या को उप-कप्‍तानी सौंपी गई है।

भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 मैच की पिच रिपोर्ट और दिल्ली के मौसम का हाल यहां जानिए

दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने मजबूत स्‍क्‍वाड के साथ भारत आई है जबकि भारत ने कई युवा चेहरों को शामिल किया है। भारतीय टीम के नियमित कप्‍तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद शमी और रवींद्र जडेजा को आगामी सीरीज के लिए आराम दिया गया है। जडेजा चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हैं। दोनों टीमों के बीच आंकड़ों पर गौर करें तो भारत का पलड़ा भारी नजर आता है।

IND vs SA 1st T20 Dream11 Prediction: आज ऐसी हो सकती है दोनों देशों की प्लेइंग-11

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। भारत ने 9 मुकाबले जीते जबकि प्रोटियाज टीम 6 मैच जीतने में सफल रही है। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका का भारत में मेजबान टीम के खिलाफ रिकॉर्ड प्रभावी है। प्रोटियाज टीम ने भारत में चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें से तीन जीते। भारत सिर्फ एक मैच जीत सका।

भारतीय टीम की कोशिश पहला टी20 इंटरनेशनल मैच जीतकर वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाने की होगी। भारतीय टीम ने लगातार 12 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते हैं और अगर पहले टी20 इंटरनेशनल मैच वो जीतती है तो उसकी 13वीं जीत होगी। भारत इस समय अफगानिस्‍तान और रोमानिया के साथ लगातार 12 टी20 इंटरनेशनल मैच जीतकर संयुक्‍त रूप से शीर्ष पर है। एक जीत के साथ भारतीय टीम वर्ल्‍ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी। 

दोनों टीमों की संभावित प्‍लेइंग 11

भारत - रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्‍तान), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, भुवनेश्‍वर कुमार, आवेश खान, अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल।

दक्षिण अफ्रीका - क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्‍स, टेंबा बावुमा (कप्‍तान), एडेन मार्करम, रासी वान डर डुसैन, डेविड मिलर, ड्वेन प्रीटोरियस, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्ट्जे, मार्को यानसेन और तबरेज शम्‍सी।

Post a Comment

0 Comments